Jalgaon train accident पर राहुल ने जताया गहरा शोक, हादसे को लेकर जांच की मांग की

कांग्रेस नेता ने कहा कि शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन सुनिश्चित करे कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज हो।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को जलगांव ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। उन्होंने सरकार और प्रशासन से घायलों को सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। राहुल ने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के जलगांव में हुए भीषण ट्रेन हादसे में कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर बेहद दुखद और व्यथित करने वाली है।
इसे भी पढ़ें: PM Modi ने जलगांव मृतकों के लिए जताया दुख, इतना मिलेगा मुआवजा
कांग्रेस नेता ने कहा कि शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन सुनिश्चित करे कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज हो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन की मदद करें। आग लगने की अफवाह कैसे फैली और इतना भीषण हादसा कैसे हुआ इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 'चेन पुलिंग या कुछ और...', Jalgaon train accident में कैसे गई 11 यात्रियों की जान, अधिकारियों ने बताया
महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में से चार की पहचान नेपाल के नागरिक के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए नेपाल के इन नागरिकों में एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में चेन खींचने की घटना के बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। हालांकि पास की पटरी से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 15 व्यक्ति घायल हो गए।
अन्य न्यूज़












