राहुल गांधी को किसी संस्था पर भरोसा नहीं, वे खुद संविधान के लिए खतरा, सम्राट चौधरी का कांग्रेस नेता पर तंज

samrat chaudhary
ANI
अंकित सिंह । Jan 18 2025 7:37PM

चौधरी ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं। उन्हें बिहार की जातीय जनगणना ही नहीं, देश का चुनाव आयोग, ईवीएम, संसद और विधान सभाओं के फैसले तक फर्जी लगते हैं।

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गाँधी को बिहार की जातीय जनगणना पर टिप्पणी करने से पहले बताना चाहिए कि कर्नाटक सरकार ने 2016 में 160 करोड़ रुपये खर्च कर जो जातीय जनगणना करायी, वह 8 साल बाद भी जारी क्यों नहीं हुई? हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस कब जातीय जनगणना करायेगी? 

इसे भी पढ़ें: BPSC Protest: पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों से मिले राहुल गांधी, कहा- आज के एकलव्य का अंगूठा काटकर...

चौधरी ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं। उन्हें बिहार की जातीय जनगणना ही नहीं, देश का चुनाव आयोग, ईवीएम,  संसद और विधान सभाओं के फैसले तक फर्जी लगते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जातीय जनगणना यदि फर्जी नहीं है, तो राहुल गाँधी उसे जारी कराने का साहस क्यों नहीं दिखाते? 15 जनवरी की तारीख तय होने के बाद किसके दबाव में जनगणना की रिपोर्ट जारी नहीं की गई? 

All the updates here:

अन्य न्यूज़