देश के 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी, Rahul Gandhi ने पोस्ट शेयर कर बताया भारतीय नॉनवेज का स्वाद

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि 80 फीसदी भारतीय मांसाहारी हैं और देश का मांसाहारी भोजन काफी स्वादिष्ट होता है। उन्होंने अपनी बहन के बनाए छोले भटूरे की तस्वीर भी साझा की। यह बयान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उस राजकीय रात्रिभोज के अगले दिन आया, जिसमें केवल शाकाहारी व्यंजन परोसे गए थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं और भारतीय मांसाहार स्वादिष्ट होता है। राहुल ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के एक दिन बाद यह बात कही। शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को आयोजित राजकीय रात्रिभोज में केवल शाकाहारी खाना परोसा गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया था। गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं। भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट होता है।

मेरी बहन के बनाए छोले भटूरे भी स्वादिष्ट होते हैं।” उन्होंने खाने की मेज पर रखे छोले भटूरे की एक तस्वीर भी पोस्ट की। इससे पहले शनिवार को ब्रिक्स रात्रिभोज में कई तरह के शाकाहारी व्यंजन परोसे गए थे। शुरुआत में ‘खांडवी मिले’ और ‘खुंब गलौटी’ परोसे गए।

‘खंडवी मिले’ भाप में पकाए गए बेसन के रोल हैं, जिन्हें सरसों, नारियल तेल और करी पत्ते का तड़का दिया जाता है। इसी तरह ‘खुंब गलौटी’ मशरूम कबाब हैं, जिन्हें शीरमाल ब्रेड के ऊपर परोसा जाता है। मुख्य भोजन में ‘पनीर लबाबदार’, ‘गुच्छी मार्मिक’, ‘थक्काली बेले सारू, ‘ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी’ और ‘शहतूत फिरनी’ परोसी गई।

रात्रिभोज के दौरान 100 से अधिक कलाकारों के एक समूह ने प्रस्तुति भी दी। इस समूह में ज्यादातर कलाकार भारत के थे, जबकि ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों के कलाकार भी शामिल थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़