बंगाल के धरती पर अब कोई मां का लाल दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा नहीं रोक पाएगा: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं, आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है। 35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है।
पश्चिम बंगाल के जॉयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार को ललकारते हुए कहा कि बंगाल की धरती पर अब कोई मां का लाल दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा को रोक नहीं पाएगा।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं, आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है। 35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है। ममता दीदी ने जब पहला चुनाव लड़ा था उस समय मां, माटी, मानुष की सुरक्षा की बात कही थी। 10 वर्षों का समय गुजरा है, बंगाल में ना मां सुरक्षित है, ना माटी और ना मानुष। ममता दीदी ने बंगाल में अजीबोगरीब हालात पैदा कर रखे हैं, उनके भाषण में भी हिंसा होती है।ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं, आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है। 35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है: पश्चिम बंगाल के जॉयपुर में रक्षा मंत्री https://t.co/ktgcN1CsWC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2021
अन्य न्यूज़












