रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस को दी नसिहत, कहा - राहुल गांधी अपना नाम बदलकर अकबर रख लें

Rameshwar sharma
सुयश भट्ट । Jan 3 2022 4:46PM

कपिल सिब्बल को बोलिए की वो अकबर पर केस करे कि उसने कांग्रेस के लिए काल्पनिक श्रीराम की तस्वीर सिक्के पर लगाने का जुर्म क्यों किया ? अकबर इतना बड़ा महापुरुष था तो कांग्रेस उसे अपना विचार पुरुष बना ले राहुल गांधी अपना नाम अकबर रख लें। हमारे लिए तो महान महाराणा प्रताप है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर दिग्विजय सिंह और रामेश्वर शर्मा आमने सामने हुए है। अकबर के सिक्के को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के रिट्वीट पर रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है।

शर्मा ने कहा है कि कपिल सिब्बल को बोलिए की वो अकबर पर केस करे। अकबर इतना बड़ा महापुरुष था, तो कांग्रेस उसे अपना विचार पुरुष बना ले। राहुल गांधी अपना नाम अकबर रख लें।

इसे भी पढ़ें:पहले छात्रा को चप्पल से पीटा, फिर वायरल किया वीडियो 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि मुगल बादशाह अक़बर ने अपने हुक़ूमत की 50 साल पूरे होने के मौके पर ये सिक्का लॉन्च किया था। सिक्के के एक तरफ देवनागरी लिपि में राम-सिया लिखा हुआ है. उनकी तस्वीर भी है. सिक्के के दूसरी तरफ फ़ारसी में امرداد یلاهی 50 (50 वां वर्षगांठ) लिखा है।

वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है कि कपिल सिब्बल को बोलिए की वो अकबर पर केस करे कि उसने कांग्रेस के लिए काल्पनिक श्रीराम की तस्वीर सिक्के पर लगाने का जुर्म क्यों किया ? अकबर इतना बड़ा महापुरुष था तो कांग्रेस उसे अपना विचार पुरुष बना ले राहुल गांधी अपना नाम अकबर रख लें। हमारे लिए तो महान महाराणा प्रताप है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़