Bihar Assembly Election 2025: बिहार की हसनपुर सीट पर आरजेडी की बढ़ी चुनौती, जानिए किसका रहा है दबदबा

RJD rally
ANI

समस्तीपुर जिले में स्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद ने माला पुष्पम पर भरोसा जताया है। आरजेडी के लिए तेजप्रताप यादव की हसनपुर सीट को बचाना एक चुनौती बन गया है। इसके लिए पार्टी हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं इस सीट पर एनडीए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है।

बिहार में अगले महीने की 06 नवंबर और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। वहीं चुनाव का परिणाम 14 नवंबर 2025 को सामने आएगा। चुनाव की तरीख सामने आने के बाद सभी सियासी दल जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं सियासी दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों की नजर हसनपुर विधानसभा सीट पर बनी है। इस सीट पर आगामी 06 नवंबर 2025 को मतदान होने हैं। बता दें कि साल 2020 के चुनाव में आरजेडी के तेज प्रताप यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

हसनपुर में किसके बीच मुकाबला

समस्तीपुर जिले में स्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद ने माला पुष्पम पर भरोसा जताया है। आरजेडी के लिए तेजप्रताप यादव की हसनपुर सीट को बचाना एक चुनौती बन गया है। इसके लिए पार्टी हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं इस सीट पर एनडीए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है। बसपा ने इस सीट से विभा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं सीट पर मुकाबले को बहुकोणीय बनाने के लिए जनसुराज पार्टी ने इंदू गुप्ता पर भरोसा जताया है। जेडीयू ने इस सीट से राजकुमार राय को चुनावी मैदान में उतारा है।

पिछले चुनाव का इतिहास

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हसनपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 21,139 वोटों के अंतर से इस सीट से जीत हासिल की थी। उनको 42.27% वोट शेयर के साथ 80.991 वोट मिले थे। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने जेडीयू उम्मीदवार ने राजकुमार राय को हराया था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़