मास्क नहीं लगाने वालों पर मुंबई पुलिस की सख्ती, एक महीने में वसूल किए गए चार करोड़

Mumbai

मुंबई में मास्क न लगाने वालों से एक महीने में चार करोड़ रुपये वसूल किए गए।मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी एस चैतन्य ने कहा, “जुर्माने का 50 प्रतिशत बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जाएगा और बाकी राशि पुलिस कल्याण गतिविधियों के लिए दी जाएगी।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने मास्क न लगाने पर शहर के करीब दो लाख लोगों से एक महीने से भी कम समय में जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूले हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह जुर्माना 20 फरवरी से एकत्र किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 493 नए केस, चार और मरीजों की मौत

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी एस चैतन्य ने कहा, “शहर के विभिन्न स्थानों से मास्क न लगाए हुए पकड़े जाने पर करीब दो लाख लोगों से जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूल किए गए।” उन्होंने कहा, “जुर्माने का 50 प्रतिशत बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जाएगा और बाकी राशि पुलिस कल्याण गतिविधियों के लिए दी जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़