INDIA गठबंधन की बैठक पर Sambit Patra का तंज: अब स्टेडियम नहीं, एक कमरे का 'ड्रामा'!

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर चुनाव हारने का शतक लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन हर दूसरे महीने चुनाव हारने के बाद बैठकें करता है। भाजपा नेता ने विपक्ष के पाखंड की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया है और उनकी विश्वसनीयता समाप्त हो गई है।
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की दो साल बाद हुई बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर तंज कसा है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ये इनकी बैठक नहीं, ब्लकि इंडी गठबंधन वालों का एक ड्रामा चल रहा है। ये हर तीसरे महिने एक चुनाव हारेंगे और हर दूसरे महिने में इनकी बैठक होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव हारने का शतक लगाया है। लेकिन आज ऐसे हंस रहे थे जैसे बहुत बड़ा दुर्ग फतह करके आए हैं।
इसे भी पढ़ें: राजनीतिक रूप से कमजोर पड़ चुकीं Mamata Banerjee विपक्षी INDIA Alliance को कितना मजबूत कर पाएँगी?
पात्रा ने कहा कि आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में इंडी गठबंधन वालों की बैठक हुई। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एसआईआर हुआ, वोट चोरी हुई। लेकिन ये समझ में नहीं आता कि ये एक ही टेप रिकॉर्डर कब से चला रहे हैं। एसआईआर तो तमिलनाडु में भी हुआ, केरल में भी हुआ, लेकिन सरकार बना ली। लेकिन जब बंगाल में हार गए तो एसआईआर को कोस रहे हैं, एसआईआर का रोना रो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पाखंड की पराकाष्ठा को हम सब और हिंदुस्तान की जनता देख रही है। अगर सही मायने में कुछ चोरी हुआ है तो इंडी गठबंधन वालों का वजूद चोरी हुआ है। आज जमीन में इनमें से किसी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सर्वदलीय बैठक की मांग करते हैं। लेकिन पिछली बार जब नारी सशक्तिकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी तो इनमें से कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं आई थी, सब नदारत थे। लेकिन ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे हैं। जनता ने इन्हें पूरी तरह से इन-एक्टिव कर दिया है।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि पहले ये सभाएँ स्टेडियमों में होती थीं, और बेंगलुरु स्टेडियम में सभी लोग हाथ पकड़कर खड़े होते थे। धीरे-धीरे ये बैठके कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के एक कमरे में सिमट गई हैं; अब स्टेडियम नहीं भरते...तमिलनाडु में आप (कांग्रेस) तुरंत वहाँ पहुँचे, दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन किया और सरकार बना ली...बंगाल में हारने के बाद अब वे धांधली का आरोप लगा रहे हैं। पूरा देश इस घोर पाखंड का गवाह है...इनमें से किसी भी राजनीतिक दल की ज़मीनी स्तर पर कोई वास्तविक उपस्थिति नहीं है। उनकी ईमानदारी खत्म हो गई है, और इसी ईमानदारी के खत्म होने के कारण जनता ने उन्हें वोट नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: ममता बनर्जी ने जो बोया वो काटा, MLAs के बाद MPs का विद्रोह TMC को खत्म कर देगा!
संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव भी आ चुके थे, और ममता जी को देखकर उन्हें भी यही लग रहा होगा कि कुछ ही देर में मेरा भी यही हाल होगा। जहां राहुल मौजूद होते हैं, वहां किसी का भाग्य नहीं चमकता... उनकी (इंडी गठबंधन की) बैठक हर दो महीने में होनी तय है। इसलिए, मुझे लगता है कि तीसरी या चौथी बैठक तक तो कार के अंदर ही बैठक होगी।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
अन्य न्यूज़














