सावित्री बाई फुले ने अखिलेश से की मुलाकात, गठबंधन पर हुई चर्चा

savitribai-phule-met-akhilesh-yadav-in-lucknow
[email protected] । Jan 17 2019 6:06PM

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सांसद फुले अखिलेश से मिली हैं और यह बैठक लगभग 15 मिनट तक चली। बइराइच लोकसभा सीट से सांसद फुले ने छह दिसंबर को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

लखनऊ। सांसद सावित्री बाई फुले ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। सावित्री बाई फुले ने कहा कि मैं तो गठबंधन को मजबूत करने की बात कर रही हूं। अभी ऐसी कुछ बात नहीं है। जब कोई बात होगी तो मैं आपको सूचित करूंगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सपा-बसपा गठबंधन को मजबूत करने की बात कर रही हैं तो उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़ें : सपा-बसपा गठबंधन पर बोले VK सिंह, UP में ज्यादा लंबा नहीं चलेगा इनका साथ

इस बीच सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सांसद फुले अखिलेश से मिली हैं और यह बैठक लगभग 15 मिनट तक चली। बइराइच लोकसभा सीट से सांसद फुले ने छह दिसंबर को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उनका आरोप था कि भाजपा समाज को बांट रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़