छात्र-छात्रा के बीच हुई हाथापाई, स्कूल से हुआ वीडियो वायरल

देवरी स्थित एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार दोपहर छात्र ने छात्रा पर रास्ते में कुछ कमेंट किया था। इसे लेकर वहां भी दोनों में बहस हुई थी। दोनों स्कूल पहुंचे और इंटरवल के वक्त हाथापाई करने लगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक्सीलेंस स्कूल कैम्पस में छात्र-छात्रा में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर नोचे और थप्पड़ मारे। मैनेजमेंट ने दोनों को इस हरकत पर नोटिस जारी कर आज शुक्रवार को पेरेंट्स को स्कूल बुलाया है।
इसे भी पढ़ें:सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मांग, कहा- हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम वाजपेयी के नाम पर रखें
दरअसल देवरी स्थित एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार दोपहर छात्र ने छात्रा पर रास्ते में कुछ कमेंट किया था। इसे लेकर वहां भी दोनों में बहस हुई थी। दोनों स्कूल पहुंचे और इंटरवल के वक्त हाथापाई करने लगे।
इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में बैन होगी अयोध्या पर लिखी गई सलमान खुर्शीद की किताब, हिंदुत्व की बोकोहरम से की गई है तुलना
वहीं छात्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रा ने उससे बदतमीजी से बात की जबकि छात्रा ने आरोप लगाया है कि छात्र ने पहले उस पर कमेंट किया था। जिसके बाद टीचर ने दोनों को समझाया और फिर घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा के परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।
अन्य न्यूज़















