Manipur के पूर्व इंफाल में CRPF और पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 हथियार और हथगोले बरामद

Security Forces
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मणिपुर के पूर्व इंफाल जिले में सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर 11 हथियार और तीन हथगोले बरामद किए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस की टीम ने बोंगबल खोलेन पहाड़ी की तलहटी में यह कार्रवाई की। जब्त किए गए सभी हथियार और गोला-बारूद थौबल डैम पुलिस थाने को सौंप दिए गए हैं।

मणिपुर के पूर्व इंफाल जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान 11 हथियार जब्त किए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के संयुक्त दल ने बोंगबल खोलेन पहाड़ी की तलहटी में अभियान चलाया और हथियार बरामद किए।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि जब्त हथियारों में एक ए1 राइफल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, 12 बोर की दो दुनाली बंदूकें, 12 बोर की एक नाली वाली तीन बंदूकें और स्थानीय स्तर पर बनाई गई नौ एमएम की एक पिस्तौल शामिल हैं। अभियान के दौरान तीन हथगोले और गोला-बारूद भी जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि जब्त सामान थौबल डैम पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

मणिपुर में तीन साल पहले जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं। घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच मई 2023 में शुरू हुए जातीय संघर्ष में कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़