शशिकला ने हमेशा जयललिता का बोझ अपने ऊपर लियाः अन्नाद्रमुक

[email protected] । Feb 14 2017 2:39PM

न्यायालय द्वारा शशिकला को दोषी ठहराए जाने के कुछ ही मिनटों बाद अन्नाद्रमुक ने पार्टी महासचिव का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जयललिता का ‘‘बोझ’’ अपने ऊपर उठाया है।

चेन्नई। उच्चतम न्यायालय द्वारा वीके शशिकला को दोषी ठहराए जाने के कुछ ही मिनटों बाद अन्नाद्रमुक ने पार्टी महासचिव का समर्थन करते हुए आज कहा कि उन्होंने हमेशा जयललिता का ‘‘बोझ’’ अपने ऊपर उठाया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ‘एट द रेटअन्नाद्रमुकऑफिशियल’ पर कहा, ‘‘जब भी अम्मा (जयललिता) पर कोई बोझ पड़ा है, उन्होंने (शशिकला) हमेशा उसे उठाया है। वह अब भी ऐसा ही कर रही हैं। चिन्नम्मा।’’

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के मामले में शशिकला को आज दोषी करार दिया। न्यायालय ने 19 साल पुराने मुकदमे में उन्हें बरी करने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर दिया। इस मामले में दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता भी आरोपी थीं। उच्चतम न्यायालय ने बेंगलुरू की निचली अदालत के फैसले को पूरी तरह बहाल किया। निचली अदालत ने शशिकला के दो रिश्तेदारों वीएन सुधाकरण और इलावारसी सहित सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। इस फैसले के बाद शशिकला अब विधायक नहीं बन सकती हैं और परिणामस्वरूप वह मुख्यमंत्री भी नहीं बन सकेंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़