मेरे खिलाफ लगाये गये भाजपा के आरोप ‘‘मनगढंत’’ है: सिद्दारमैया

Siddaramaiah accuses BJP of making ''wild" charges against him

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उनके खिलाफ ‘‘मनगढंत’’ आरोप लगाने के लिए जिम्मेदार ठहराया और इसे ‘‘उनकी निराशा और भय का प्रतीक’’ बताया।

मैसुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उनके खिलाफ ‘‘मनगढंत’’ आरोप लगाने के लिए जिम्मेदार ठहराया और इसे ‘‘उनकी निराशा और भय का प्रतीक’’ बताया। सिद्दारमैया ने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने उन्हें निशाना बनाया है क्योंकि वह एक मजबूत नेता के रूप में उभरे है।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के नेताओं ने अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ अपने अभियान के तहत भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगाये है जिसके बाद सिद्दारमैया की यह प्रतिक्रिया आयीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोग चाहते है कि हमारी सरकार सत्ता में फिर से वापसी करे क्योंकि वे जानते है कि सिद्दारमैया ही चुनावी वादों को पूरा करते है। वे यह भी अच्छी प्रकार जानते है कि हमारी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, किसानों, महिलाओं, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए कार्यक्रम लेकर आयी है।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़