Odisha के क्योंझर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

road accident
प्रतिरूप फोटो
creative common

पुलिस ने बताया कि यह घटना रिमुली बाइपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वे एक ही परिवार के सदस्य थे।

ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक कार में सवार थे। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रिमुली बाइपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वे एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़