Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस और एसओजी ने शाहगंज क्षेत्र में एक कंटेनर से करीब 6.25 क्विंटल गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग 3.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन चालक सहित दो आरोपियों को पकड़कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर एक कंटेनर से करीब 6.25 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ 10 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर के अलावा आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

वर्मा ने बताया कि 23 और 24 सितंबर की दरमियानी रात शाहगंज क्षेत्र में पुलिसकर्मी गश्त और संदिग्ध लोगों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गौरीशंकर मंदिर के पास एक कंटेनर चालक पुलिस को देखकर वाहन खड़ा कर भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस का विशेष कार्य बल (एसओजी) पहले से ही कंटेनर का पीछा कर रहा था।

वाहन के रुकते ही एसओजी के जवान भी मौके पर पहुंच गए और कंटेनर चालक दिलीप कुमार देहुरी तथा उसके साथी संतोष कुमार साहू को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाशी के दौरान कंटेनर में लोहे की चादरों से वेल्डिंग कर बनाए गए एक अलग केबिन में करीब 6.25 क्विंटल गांजा छिपाकर रखा गया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।

वर्मा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बरामद गांजे की खेप मिर्जापुर जिले में एक व्यक्ति को देने जा रहे थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़