Sonia Gandhi ने X पर किया डेब्यू, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

Sonia Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Oct 24 2026 12:13PM

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कदम रखते हुए अपनी संस्मरण पुस्तक Belonging: A Journey of Love के रिलीज से पहले एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्तरां में हुई अपनी पहली मुलाकात और प्रेम कहानी की यादें साझा की हैं।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कदम रखा। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी को याद किया और बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी। यह वीडियो उनकी संस्मरण पुस्तक 'बिनांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के रिलीज़ होने से पहले शेयर किया गया है। इसमें राजीव के साथ उनके शुरुआती रिश्ते की झलक मिलती है—जैसे कि उन्हें राजीव की कौन सी बात सबसे पहले अच्छी लगी और कैसे उनकी दोस्ती आगे बढ़ी।

इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi ने Instagram पर किया डेब्यू, अपनी किताब की पहली झलक की साझा

सोनिया गांधी ने X पर अपनी पहली पोस्ट में लिखा कि कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। उन्होंने आगे कहा कि राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को, मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा कर रही हूं। वीडियो में सोनिया पुरानी तस्वीरें देखती हुई नज़र आ रही हैं, और साथ ही वह इंग्लैंड में अपने विद्यार्थी जीवन और उन हालात को याद कर रही हैं, जिनकी वजह से राजीव के साथ उनकी पहली मुलाक़ात हुई थी।

उन्होंने बताया कि उस समय इंग्लैंड में खाना बहुत अलग हुआ करता था, इसलिए वह ऐसे रेस्तरां खोजने लगीं जहाँ उन्हें इटैलियन खाने जैसा कुछ मिल सके, जिसकी उन्हें आदत थी। उन्होंने याद करते हुए कहा कि उन दिनों इंग्लैंड में खाना बहुत खराब होता था। तब आज की तरह इतने सारे रेस्तरां नहीं हुआ करते थे। अपनी तलाश के दौरान वह कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरां तक ​​पहुँच गईं, जो वहाँ के यूरोपीय और भारतीय छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय था।

इसे भी पढ़ें: संसदीय सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, Rahul Gandhi के आवास पर जुटे INDIA के दिग्गज

उन्होंने बताया कि यह एक ग्रीक रेस्तरां था जहाँ कई छात्र—खासकर यूरोपीय और भारतीय छात्र—खाना खाने जाया करते थे। और इसी रेस्तरां में मेरी मुलाकात राजीव से हुई। राजीव के बारे में अपनी पहली छाप को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत ही एक खास जुड़ाव महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार उनसे मिली, तो मुझे तुरंत ही लग गया कि ये वो इंसान हैं जिनके साथ मैं रहना चाहूँगी। और बाद में मुझे पता चला कि उनके मन में भी बिल्कुल ऐसा ही था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़