श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग वाहनों के लिए खोला गया

[email protected] । Feb 22 2017 3:15PM

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बंद करने के बाद आज फिर यातायात के लिए खुल गया। कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण इसे बंद कर दिया गया था।

श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बंद करने के बाद आज फिर यातायात के लिए खुल गया। कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण इसे बंद कर दिया गया था। यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी कहा, ''भूस्खलन के कारण सड़क पर फैले मलबे को हटाने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को आज सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों के लिए राजमार्ग खोल दिया गया है। अधिकारी ने कहा, ''राजमार्ग पर विपरित दिशा से किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं है।’’ करीब 300 किमी लंबे इस राजमार्ग में रामबन और पंथाल के बीच कुछ स्थानों पर बारिश के कारण सोमवार को भूस्खलन हुआ था जिसके बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। प्राधिकारियों ने सड़क पर फैले मलबे को हटाने के लिए मजदूर मशीनों को लगाया था जो कल सड़क को साफ करने में कामयाब रहे जिसके बाद राजमार्ग एकबार फिर यातायात के खुल पाया। कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार रात भी रूक-रूक कर बारिश हुई। गुलमर्ग के मशहूर स्की-रिजॉर्ट में तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़