Tamil Nadu के Theni में जेलकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार, चार दोबारा पकड़े गए

Tamil Nadu के Theni में जेलकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार, चार दोबारा पकड़े गए
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

तमिलनाडु के थेनी जिले में सोमवार देर रात थेक्कमपट्टी उप-कारागार से 17 विचाराधीन कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग निकले। कैदियों ने बीमारी का बहाना बनाकर बैरक का ताला खुलवाया और जेल प्रहरियों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन जेल अधिकारी घायल हुए हैं, जबकि चार फरार कैदियों को तुरंत दोबारा पकड़ लिया गया।

तमिलनाडु के थेनी में एंडीपट्टी के पास थेक्कमपट्टी उप-कारागार से 17 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार देर रात को हुई।

हालांकि, जेल से कैदियों के फरार होने की इस बड़ी घटना के कुछ ही समय बाद उनमें से चार को फिर से पकड़ लिया गया। कैदियों ने मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक करके एक सुनियोजित तरीके से जेल से फरार होने की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, जेल की एक ही कोठरी में बंद कुछ कैदियों ने ड्यूटी पर मौजूद जेल प्रहरी को आवाज दी और कहा कि एक कैदी की तबीयत बहुत खराब है एवं उसे तुरंत मदद की जरूरत है।

उसने बताया कि जब जेलकर्मी मदद के लिए बैरक का ताला खोलकर अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को काबू में कर लिया। इसके बाद कैदी जेल परिसर से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन अधिकारी घायल हो गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़