विपक्ष के अंदरूनी मतभेद से नहीं पड़ेगा BJP के खिलाफ एकजुटता पर असर: तेजस्वी

tejashwi-speaks-on-sp-bsp-alliance-in-up
[email protected] । Jan 14 2019 8:32PM

राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हमारा मकसद भाजपा को हराना है। सभी ने देखा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल हुए उपचुनावों में भाजपा को हराने में सपा और बसपा ही काफी साबित हुई हैं।

लखनऊ। राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को संकेत दिया कि विपक्ष के अंदरूनी मतभेदों का आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ उसकी एकजुटता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तेजस्वी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है। सभी ने देखा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल हुए उपचुनावों में भाजपा को हराने में सपा और बसपा ही काफी साबित हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: राजद के तेजस्वी यादव ने मायावती के पैर छूकर लिया आर्शीवाद

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा कि आपने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी यह बयान देखा होगा कि वह गठबंधन में हों या ना हों, भाजपा को सीटें नहीं मिलेंगी। बस, यही काफी है। उन्होंने कहा कि हम अलग नहीं हैं...वे यहां (उप्र में) जीतेंगे, हम वहां (बिहार में) जीतेंगे। एक ही बात है। बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन है।

इसे भी पढ़ें: कई महीनों बाद तेजस्वी से मिले तेजप्रताप, कहीं ये बड़ी बातें

यह पूछे जाने पर कि अगले लोकसभा चुनाव में कौन किसके लिए प्रचार करेगा, तेजस्वी ने कहा कि जिसे भी जरूरत होगी वह उसके लिये प्रचार करने उत्तर प्रदेश और बिहार में जाएंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़