थावरचंद गहलोत ने ली कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ, वजुभाई वाला की लेंगे जगह

Thaawarchand Gehlot

थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। 73 वर्षीय गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे और दक्षिणी राज्य में नया प्रभार संभालने से पहले राज्य सभा में सदन के नेता थे।

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के 19वें राज्यपाल के तौर पर रविवार को शपथ ली। वह वजुभाई रुदाभाई वाला की जगह लेंगे। कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका ने निवर्तमान राज्यपाल वाला, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों, सांसदों, विधायकों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजभवन में गहलोत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 73 वर्षीय गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे और दक्षिणी राज्य में नया प्रभार संभालने से पहले राज्य सभा में सदन के नेता थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़