अमेरिका में भारत से कहीं ज्यादा लैंगिक भेदभाव है: मंत्री

[email protected] । Feb 11 2017 5:25PM

केन्द्रीय मंत्री वाईएस चौधरी ने कहा कि भारत की ऐसे देश के तौर पर गलत छवि बनायी जा रही है जहां महिलाओं पर हिंसा की जाती है लेकिन अमेरिका जैसे देशों में ‘कहीं ज्यादा’ लैंगिक भेदभाव है।

अमरावती। केन्द्रीय मंत्री वाईएस चौधरी ने कहा कि भारत की एक ऐसे देश के तौर पर गलत छवि बनायी जा रही है जहां महिलाओं पर हिंसा की जाती है लेकिन अमेरिका जैसे देशों में इससे ‘कहीं ज्यादा’ लैंगिक भेदभाव होता है। चौधरी ने यहां पहली राष्ट्रीय महिला संसद में कहा, ‘‘हमारे देश की छवि ऐसी बनायी जा रही है, जहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा होती है। मेरा मानना है कि यह पूरी तरह सच नहीं है। हर जगह हिंसा है। अमेरिका में भारत से ज्यादा भेदभाव होता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को हमेशा बहुत सम्मान दिया जाता है और महिलाओं को शिक्षा और रोजगार देने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं के पीछे रहने का मुख्य कारण लोगों का ‘‘दृष्टिकोण और मानसिकता’’ है और लोगों को पुरुष और महिला के बीच ‘‘परस्पर निर्भरता’’ के महत्व को समझना चाहिये। आंध्र प्रदेश विधानसभा ‘महिला सशक्तिकरण-लोकतंत्र की मजबूती’ थीम पर यहां तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला संसद का आयोजन कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़