Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कन्नूर जिले में धर्मदम सीट हॉट सीट बन चुकी है। यहां से केरल के सीएम पिनराई विजयन एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं भाजपा ने के. रंजीत को धर्मदम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
केरल की वर्तमान 140 सदस्यीय विधानसभा सीट पर एक चरण में 09 अप्रैल 2026 को मतदान होना है। वहीं मतगणना 04 मई 2026 को होगी। ऐसे में सभी सियासी दल अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनावी रण में उतर चुके हैं। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF दोनों करीब एक दशक से सत्ता पर बैठी सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ की पिनरायी विजयन की सरकार को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बार राज्य में काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
हॉट सीट है धर्मदम सीट
केरल विधानसभा चुनाव के लिए कन्नूर जिले में धर्मदम सीट हॉट सीट बन चुकी है। यहां से केरल के सीएम पिनराई विजयन एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं भाजपा ने के. रंजीत को धर्मदम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं तीसरे कैंडिडेट के रूप में UDF के एडवोकेट वीपी अब्दुल रशीद को मैदान में उतारा है। इस तरह से धर्मदम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट का राजनीतिक महत्व है, क्योंकि वर्तमान समय में यह सीएम पिनरायी विजयन के अधीन है, जिससे यह सीट राज्य के सबसे चर्चित चुनावी क्षेत्रों में से एक बन गया है।
इसे भी पढ़ें: Kerala में CM Pinarayi Vijayan का बड़ा कदम, महिलाओं-ट्रांसविमेन को हर महीने मिलेगी Pension
त्रिकोणीय मुकाबला
धर्मदम सीट पर भाजपा और कांग्रेस वामपंथी गढ़ विजयन को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। वोटरों के सामने निरंतरता और बदलाव के बीच चुनाव करने का ऑप्शन है। क्योंकि विजयन को युवा नेता वी पी अब्दुल रशीद और राज्य सचिव के रंजीत से कड़ा विरोध झेलना पड़ रहा है। यह सीट लगातार सीपीआई (एम) पर भरोसा जताती रही हैं। साल 2011 में यह सीट के के नारायणन ने जीती थी। वहीं साल 2016 और 2021 में इस सीट से पिनरायी विजयन ने जीत हासिल की थी। वहीं 5 साल बाद सीपीआई (एम) को यह भरोसा है कि विजयन ने नेतृत्व में वह इस सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।
अन्य न्यूज़














