नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकियों से अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी की। सूत्रों के मुताबिक, अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई।
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार रात नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। रक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना गोलीबारी का उचित तरीके से जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि छह और सात मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के उस पार नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकियों से अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी की। सूत्रों के मुताबिक, अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई।
अन्य न्यूज़












