हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल

road accident
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन के 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा बुधवार देर शाम देवीकोटी-टेपा मार्ग पर हुआ, वाहन में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान वाहन चालक राजिंदर कुमार, पम्मी कुमार और सचिन के रूप में हुई है।

दो घायलों अमर सिंह और धर्म सिंह को तीसा के सिविल अस्पताल से चंबा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ये पांचों लोग चंबा से हैं। जैसे ही स्थानीय लोगों को दुर्घटना की खबर मिली, वे बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़