ओडिशा में तीन तेंदुओं की खाल बरामद, सात लोग गिरफ्तार

leopard
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

गिरफ्तार किए गए सात लोगों के एसटीआर क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के जंगलों के शिकारियों से संबंध हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में सरकारी प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक मनोरंजन टिपिरिया भी शामिल है।

ओडिशा के मयूरभंज जिले में वन्यजीवों के अंगों का व्यापार करने के आरोप में तीन तेंदुओं की खाल जब्त की गईं और इस संबंध में एक सरकारी शिक्षक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) के उप निदेशक सम्राट गौड़ा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीआर के अधिकारियों ने उदाला थाना क्षेत्र के कुटलिंग गांव और बादसाही थाना क्षेत्र के चंदनचतुरी गांव में छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि पांच साल के तेंदुओं की दो खाल और एक साल के तेंदुए की खाल जब्त की गई। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि तीनों तेंदुओं को कहां मारा गया।

गौड़ा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों के एसटीआर क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के जंगलों के शिकारियों से संबंध हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में सरकारी प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक मनोरंजन टिपिरिया भी शामिल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़