हरियाणा के नूंह में 1,210 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

heroin
ANI

एक सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने यहां सोहना रोड पर रोजका मेव के पास उनकी कार को रोका। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने हेरोइन से भरा पैकेट बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हरियाणा के नूंह में पुलिस ने बुधवार को 1,210 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव रहना निवासी मुमताज, शाहपुर नंगली गांव निवासी आसिफ और नूंह जिले के राहपावा गांव निवासी आजाद के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने यहां सोहना रोड पर रोजका मेव के पास उनकी कार को रोका। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने हेरोइन से भरा पैकेट बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़