Jharkhand में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

lightning
प्रतिरूप फोटो
ANI

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की शाम को चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह गांव में हुई। एक खेत में मवेशी चराने गए लोग तिरपाल के नीचे शरण लिए हुए थे जिस पर बिजली गिर गई।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से एक महिला और उसके नाबालिग पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की शाम को चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह गांव में हुई। एक खेत में मवेशी चराने गए लोग तिरपाल के नीचे शरण लिए हुए थे जिस पर बिजली गिर गई।

उन्हें यहां एक अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान 35 वर्षीय महिला और उसके 10 वर्षीय पुत्र तथा लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सबिता महतो ने अस्पताल जा कर पीड़ितों का हाल जाना। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए महतो ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों से बात की और उनसे प्रभावितों को उचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़