रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन पलटने से तीन पुलिसकर्मी घायल

 vehicle overturns
ANI

अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बनिहाल के उप-मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी की हालत स्थिर बताई गई है।

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की सुरक्षा में शामिल एक वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना वागन-नचिलाना क्षेत्र में उस समय हुई जब न्यायाधीश के वाहन की सुरक्षा में चल रही जिप्सी फिसलन के कारण पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बनिहाल के उप-मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी की हालत स्थिर बताई गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़