समंदर में उतरे भारत के तीन योद्धा, PM Modi बोले- भारत विस्तारवाद के लिए नहीं, विकास के लिए काम कर रहा है

PM Modi
ANI
अंकित सिंह । Jan 15 2025 11:59AM

मोदी ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व और खासकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसेमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है। भारत विस्तारवाद नहीं, भारत विकासवाद की भावना से काम करता है।

भारतीय रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तीन अग्रणी नौसैनिक लड़ाकू विमानों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इन नौसैनिक जहाजों को भारतीय नौसेना में शामिल किया। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के दिन को आर्मी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक जांबाज को मैं नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा में जुटे हर वीर-वीरांगना को मैं बधाई देता हूं।

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill पर चल रहा काम, जल्द आएंगे नतीजे, One Nation-One Election पर भी कानून मंत्री ने कही बड़ी बात

प्रधान मंत्री ने कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। गर्व की बात कि ये तीनों मेड इन इंडिया हैं। 

मोदी ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व और खासकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसेमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है। भारत विस्तारवाद नहीं, भारत विकासवाद की भावना से काम करता है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, गहरा समुद्र हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है। इस​के लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत विस्तारवाद के लिए नहीं, विकास के लिए काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं... महागठबंधन में नीतीश की एंट्री की अटकलों पर बोलीं मीसा भारती

उन्होंने कहा कि भारत पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में उभरा है। पिछले कुछ महीनों में, हमारी नौसेना ने हजारों लोगों की जान बचाई है और लाखों रुपये के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्गो को सुरक्षित किया है। इससे दुनिया भर में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अनेक बड़े निर्णयों के साथ शुरू हुआ है। तेज गति से हमने नई नीतियां बनाई हैं, देश की जरूरतों को देखते हुए हमने नए कार्य शुरू किए हैं, देश के हर कोने, हर सेक्टर का विकास हो, इस लक्ष्य के साथ हम चल रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़