देश और दुनिया की दोपहर की बड़ी खबरें, पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम

देश-विदेश के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के तहत कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर मामले पर बयान दिया, वहीं खेल जगत में शीतल देवी और कपिल परमार ने पदक तालिका में उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा कनाडा सैन्य अड्डे पर हादसे और जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की गईं।
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि13 : कांग्रेस राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी’ के मामले में मोदी और योगी अब तक मौन, जिम्मेदार लोगों को दंडित करे जनता: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सार्वजनिक हुए साढ़े चार महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर अब तक मौन हैं।
प्रादे36 : महाराष्ट्र अदालत इमरान खान याचिका भारत छोड़ने के आदेश के खिलाफ दायर अभिनेता इमरान खान की याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई मुंबई, मुंबई में हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के कारण 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के मिले निर्देश को चुनौती देने वाली अभिनेता और अमेरिकी नागरिक इमरान खान की याचिका पर मुंबई उच्च न्यायालय 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।
प्रादे57 : राजस्थान टाइगर दूसरी लीड संदिग्ध टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में तीन संदिग्ध कोटा में पकड़े गए: पुलिस जयपुर, राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में सोमवार को कोटा में तीन संदिग्धों को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि17 : नौसेना उपप्रमुख स्वावलंबन हम हवा, समुद्र से लेकर एआई तक सभी क्षेत्रों में विकास पर काम कर रहे: नौसेना उपप्रमुख नयी दिल्ली, नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल अजय कोचर ने सोमवार को कहा कि नौसेना एक ‘बहु क्षेत्रीय नेटवर्क बल’ बनने के लिए हवा और पानी के भीतर से लेकर एआई तथा क्वांटम प्रौद्योगिकी तक, सभी क्षेत्रों में विकास पर काम कर रही है।
प्रादे50 : केरलम न्यायमूर्ति देवन दृष्टिबाधित दृष्टिबाधित लोगों को सहानुभूति नहीं, सुगम सड़कें चाहिए: न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन कोच्चि, केरलम उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने कहा है कि दृष्टिबाधित लोगों को सहानुभूति की नहीं, बल्कि ऐसे समाज की जरूरत है जो उनकी स्वतंत्रता का सम्मान करे और उनके जीवन में बाधाएं पैदा करना बंद करे।
वि10 : बांग्लादेश भारतीय एयर एंबुलेंस भारतीय एयर एंबुलेंस को आपात स्थिति में बांग्लादेश में उतारा गया, मरीज की मौत ढाका, अगरतला से कोलकाता जा रही भारत की एक एयर एंबुलेंस का दरवाजा बीच हवा में आंशिक रूप से खुल जाने के बाद उसे बांग्लादेश में आपात स्थिति में उतारा गया। हालांकि, एयर एंबुलेंस में सवार भारतीय महिला की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
वि2 : कनाडा आग कनाडा के सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग से चार सैनिकों की मौत, 19 की हालत गंभीर वेनराइट (कनाडा), कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर युद्ध अभ्यास के दौरान तेजी से फैली आग की चपेट में आने से चार सैनिकों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए। घायलों में 19 की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ11 : जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों से मिली 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां नयी दिल्ली, जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए संस्थागत निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई हैं।
खेल11 : खेल एशियाड पैरा जूडो लीड कपिल एशियाई पैरा खेल: जूडोका कपिल परमार ने कांस्य पदक जीता नागोया, भारतीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने सोमवार को यहां इंडोनेशिया के अहनाफ रफली शिदकी को हराकर एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की जे1-70 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
खेल1 : खेल एशियाड पैरा तीरंदाजी शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की, क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रही भारतीय महिला कंपाउंड टीम नागोया, भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने सोमवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में महिला कंपाउंड क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 704 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
अन्य न्यूज़













