जम्मू कश्मीर: आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर नदीम अबरार गिरफ्तार

terrorist

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर नदीम अबरार को सुरक्षा बलों ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हुए अनेक हमलों में शामिल था।

श्रीनगर। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर नदीम अबरार को सुरक्षा बलों ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हुए अनेक हमलों में शामिल था। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया,‘‘ लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर नदीम अबरार गिरफ्तार। वह हत्या के कई मामलों में शामिल था। हमारे लिए बड़ी कामयाबी।’’

इसे भी पढ़ें: योगी पर अखिलेश ने साधा निशाना, कहा- अगले विधानसभा चुनाव में 350 सीट जीतेगी सपा

कुमार ने गिरफ्तारी के संबंध में और जानकारी नहीं दी,लेकिन सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शहर के बाहरी इलाके पारिमपुरा में एक जांच चौकी पर अबरार और अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने उनके पास से एक पिस्तौल और हथगोला बरामद किया पुलिस के अनुसार, अबरार लावेपुरा में इस वर्ष की शुरुआत में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवानों की हत्या में शामिल था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़