Mumbai coast के निकट समुद्र में नाव पलटने से दो मछुआरों के डूबने की आशंका

 boat capsizes Mumbai
प्रतिरूप फोटो
Twitter

दो मछुआरे और एक अन्य व्यक्ति शनिवार की रात आठ से नौ बजे के बीच वर्सोवा इलाके के देवाचीवाड़ी से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। अधिकारी ने स्थानीय लोगों और पुलिस के हवाले से बताया कि नाव समुद्र तट से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर पानी में पलट गई।

मुंबई। मुंबई में वर्सोवा तट के निकट अरब सागर में नाव पलटने से दो मछुआरों के डूबने की आशंका है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो मछुआरे और एक अन्य व्यक्ति शनिवार की रात आठ से नौ बजे के बीच वर्सोवा इलाके के देवाचीवाड़ी से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। अधिकारी ने स्थानीय लोगों और पुलिस के हवाले से बताया कि नाव समुद्र तट से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर पानी में पलट गई।

इसे भी पढ़ें: देश में Prayagraj station के पुनर्विकास पर सबसे ज्यादा 960 करोड़ रुपये खर्च होंगे

उन्होंने बताया कि नाव सवार एक व्यक्ति की पहचान विजय बामनिया (35) के रूप में हुई है, जो तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। अधिकारी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि उस्मानी भंडारी (22) और विनोद गोयल नामक दो मछुआरे लापता हैं। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और नौसेना ने लापता मछुआरों की तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़