गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में दो साल के बच्चे की मौत

leopard
ANI

पीड़ित चिराग दाहोद का रहने वाला था और उसके पिता खेतिहर मजदूर थे। तेंदुए ने चिराग पर उस समय हमला किया, जब वह खेल रहा था। अधिकारी के अनुसार, तेंदुआ चिराग को लेकर भागने लगा।

गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए ने दो साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम गरमली गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया, पीड़ित चिराग दाहोद का रहने वाला था और उसके पिता खेतिहर मजदूर थे। तेंदुए ने चिराग पर उस समय हमला किया, जब वह खेल रहा था। अधिकारी के अनुसार, तेंदुआ चिराग को लेकर भागने लगा।

जब चिराग का पिता उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ा, तो उसने बच्चे को नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वह गिर पूर्व वन प्रभाग का हिस्सा है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़