ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को नौ जुलाई तक हिरासत में भेजा

नीरव मोदी ने सिर्फ अपना नाम और राष्ट्रीयता बताने के लिये मुंह खोला। वह (नीरव मोदी) सुनवाई के दौरान कागज पर कुछ लिख रहा था। न्यायाधीश गूजी ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के पहले चरण की पिछले महीने अध्यक्षता की थी।
इसे भी पढ़ें: कोविड-19 और ‘लॉकडाउन’ के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी मंदी की ओर
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। उसके प्रत्यर्पण के मामले पर सात सितंबर को सुनवाई होने वाली है। तब तक उसे हर 28 दिन इसी तरह सुनवायी के लिए पेश किया जाएगा। जिला न्यायाधीश सैमुअल गूजी ने नीरव मोदी से कहा, आपके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के संबंध में सात सितंबर को होने वाली अगले चरण की सुनवाई से पहले आप की पेशी इसी तरह से वीडियो लिंक के जरिये होगी।’’
इसे भी पढ़ें: ED को मिली बड़ी कामयाबी, नीरव मोदी और चोकसी के 1,350 करोड़ के हीरे हांगकांग से लाई वापस
इस दौरान नीरव मोदी ने सिर्फ अपना नाम और राष्ट्रीयता बताने के लिये मुंह खोला। वह (नीरव मोदी) सुनवाई के दौरान कागज पर कुछ लिख रहा था। न्यायाधीश गूजी ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के पहले चरण की पिछले महीने अध्यक्षता की थी। दूसरे चरण के तहत सात सितंबर से पांच दिन की सुनवाई शुरू होगी।
अन्य न्यूज़















