केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई पहुंचे

Amit Shah
ANI

मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए यहां आंदोलन शुरू किया गया है। जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान के पास एकत्र हुए हैं, जहां उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात मुंबई पहुंचे।उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डे पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि शाह राज्य सरकार के सह्याद्रि अतिथि गृह में ठहरेंगे और शनिवार सुबह लालबागचा राजा गणपति के दर्शन करने जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वह कुछ अन्य गणेश मंडलों में भी जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले, शाह मुख्यमंत्री फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात करेंगे।

शाह ऐसे समय में मुंबई पहुंचे हैं जब मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए यहां आंदोलन शुरू किया गया है। जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान के पास एकत्र हुए हैं, जहां उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़