UP: ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के बीच झड़प में दो लोग घायल, तीन गिरफ्तार

arrested
प्रतिरूप फोटो
creative common

पुलिस ने बताया कि झड़प में गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुमार ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है और आगे कोई हिंसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के एक गांव में रविवार को दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के दौरान हुए पथराव में 14 वर्षीय किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) अशोक कुमार ने बताया, झगड़े के दौरान पथराव किया गया, जिससे वहां पास में खड़ा 14-वर्षीय लड़का घायल हो गया।

सत्तर-वर्षीय राम सिंह को भी चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान गोलीबारी भी हुई है। यह झगड़ा रबूपुरा थाना क्षेत्र के भैरा गांव में किसी विवाद को लेकर भीष्म पाल और सुनील के पक्षों के बीच हुआ।

पुलिस ने बताया कि झड़प में गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुमार ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है और आगे कोई हिंसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़