VD Satheesan बोले, Kerala सरकार किसी दबाव में नहीं झुकेगी, Vande Mataram पर स्थिति साफ की

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने तिरुवनंतपुरम में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार वंदे मातरम् गायन के मुद्दे पर किसी राजनीतिक या धार्मिक संगठन के आगे नहीं झुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार पर भारतीय जनता पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग या जमात-ए-इस्लामी कोई दबाव नहीं बना सकते। यह बयान स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत पूरा न गाए जाने पर उपजे विवाद और भाजपा के आरोपों के बाद आया है।
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार वंदे मातरम् गायन के मुद्दे पर किसी के आगे नहीं झुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय गीत मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) या जमात-ए-इस्लामी के आगे नहीं झुकेगी। सतीशन उन आरोपों का संदर्भ दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने वंदे मातरम् गायन के मुद्दे पर राजनीतिक दबाव में घुटने टेक दिए हैं।
उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह ऐसी सरकार नहीं है जो किसी के आगे झुक जाए। कोई भी इस सरकार पर किसी तरह का दबाव नहीं बना सकता। केरल में कोई भी जाति या धर्म आधारित संगठन या आंदोलन इस सरकार पर कोई दबाव नहीं डाल सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दबाव में आने वाली सरकार नहीं है।
आप सभी यह बात जानते हैं।’’ केरल में सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत पूरा नहीं गाया गया था, जिसकी भाजपा ने तीखी आलोचना की थी। भाजपा ने कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार पर आईयूएमएल और जमात-ए-इस्लामी द्वारा नियंत्रित होने का आरोप लगाया था।
अन्य न्यूज़














