बीजेपी महिला कार्यकताओं का डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल, उठे कई सवाल

Bjp mahila morcha
सुयश भट्ट । Dec 17 2021 5:01PM

डांस प्रोग्राम से पहले बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने भगवतशरण माथुर को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके बाद पार्टी के बड़े नेता के निधन के बाद नैतिकता भूलते हुए लोकल गाने पर जमकर डांस किया।

भोपाल। मध्य प्रदेश की बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोकल गाने पर जमकर डांस कर रही है। यह वीडियो बीजेपी वरिष्ठ नेता भगवतशरण माथुर के अंतिम संस्कार वाले दिन का बताया जा रहा है। 15 दिसम्बर की शाम सिहोर रोड का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि डांस प्रोग्राम से पहले बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने भगवतशरण माथुर को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके बाद पार्टी के बड़े नेता के निधन के बाद नैतिकता भूलते हुए लोकल गाने पर जमकर डांस किया। हालांकि prabhasakshi वीडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता है। 

इसे भी पढ़ें:ईसाई मिशनरी के आश्रम के फादर सहित दो लोगो पर मामला हुआ दर्ज

आपको बता दें कि जिला कार्यसमिति की बैठक मे शामिल होने महिला बीजेपी कार्यकर्ता पहुंची थी। जानकारी मिली है कि एक बीजेपी कार्यकर्ता के बेटे का बर्थडे था। महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से पहले भगवतशरण गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद लोकल गाने पर जमकर डांस किया।

दरअसल बीजपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर जी का मंगलवार को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से समूचे बीजेपी परिवार में शोक व्याप्त था।  इसके बाद भोपाल में बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक थी। पहले तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता भगवतशरण माथुर को श्रद्धांजलि दी गई। इसके कुछ ही देर में महिला कार्यकर्ता नाच गाने में मशगूल हो गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़