Wazirabad जल शोधन संयंत्र का संचालन फिर से शुरू, जल्द ही पूरी क्षमता से काम करेगा : केजरीवाल

Arvind Kejriwal
प्रतिरूप फोटो
ANI

इस संयंत्र की 134 एमजीडी (10 लाख गैलन प्रतिदिन) शोधित जल उत्पादित करने की क्षमता है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण वजीराबाद संयंत्र के उपकरण को ‘‘सबसे ज्यादा नुकसान’’ हुआ है।

नयी दिल्ली।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच बंद हुए वजीराबाद जल शोधन संयंत्र ने 54 एमजीडी शोधित जल का उत्पादन शुरू कर दिया है और वह जल्द की अपनी पूर्ण क्षमता से काम शुरू करेगा। इस संयंत्र की 134 एमजीडी (10 लाख गैलन प्रतिदिन) शोधित जल उत्पादित करने की क्षमता है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण वजीराबाद संयंत्र के उपकरण को ‘‘सबसे ज्यादा नुकसान’’ हुआ है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स में लगी आग, कोई हताहत नहीं

उन्होंने लिखा, ‘‘वजीराबाद जल शोधन संयंत्र की क्षमता 134 एमजीडी है। इसने 54 एमजीडी शोधित जल का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस संयंत्र के उपकरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा। इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।’’ यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण पिछले बृहस्पतिवार को तीन जल शोधन संयंत्र-वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला-बंद कर दिए गए थे। ओखला जल शोधन संयंत्र का संचालन शुक्रवार को बहाल हुआ था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़