मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिले से हथियार, विस्फोटक बरामद

Arms
प्रतिरूप फोटो
ANI

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुराचांदपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओल्ड गेलमोल गांव में तलाश अभियान के दौरान एक एके-56 राइफल समेत सात हथियार और चीन निर्मित एक हथगोला बरामद किया गया।

मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिले में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सात आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुराचांदपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओल्ड गेलमोल गांव में तलाश अभियान के दौरान एक एके-56 राइफल समेत सात हथियार और चीन निर्मित एक हथगोला बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल में मोरे पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गोवाजंग क्षेत्र में भी तलाश अभियान शुरू किया और लगभग एक किलोग्राम के दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तथा लगभग पांच किलोग्राम का एक एक आईईडी बरामद किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़