मेरठ सहित वेस्ट यूपी में देर रात हुई तेज हवाओ के साथ हुई बारिश से बदला मौसम

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में देर रात हुई तेज हवाओ के साथ हुई बारिश
राजीव शर्मा । Feb 25 2022 10:54AM

मेरठ में शुक्रवार की रात को अचानक मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं शनिवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मेरठ सहित वेस्ट यूपी के जिलों में देर रात मौसम ने फिर करवट ली। देर रात मेरठ में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई। मेरठ के देहात और शहरी क्षेत्र में बारिश हुई, सुबह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए है। बसंत पंचमी के बाद मौसम में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा था। शुक्रवार रात को हवा और बरसात के बाद फिर से ठंड का अहसास होने लगा।

मेरठ सहित दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी के आसपास के जिलों  में शनिवार की सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज पूरे बारिश की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार की रात में अचानक हुई बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी गई। रात में पहले तो बूंदाबांदी हुई और बाद में तेज बारिश ने मौसम में बदलाव कर दिया। वहीं मौसम में शनिवार को बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान पर बादलों की चहलकदमी रहेगी। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में यह परिवर्तन हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ के चलते होगा। रविवार को दोपहर में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। शुक्रवार अधिकतम तापमान सामान्य दो डिग्री अधिक 26.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को सुबह के समय आसमान पर घने बादल देखे गए और कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखने को मिला। शनिवार की सुबह से मेरठ का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिल्ली में 16 डिग्री, सहारनपुर में 14 और रामपुर में 14, मुरादाबाद में 16 डिग्री सेल्सियस सुबह का तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिनभर बारिश और ठंडी हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। इसके चलते ठंडक रहेगी। 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष के अनुसार शनिवार को पूरे 24 घंटे मेरठ सहित सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद में मौसम बदला रहेगा। बारिश की संभावना है। साथ ही हवाएं भी चलेंगी इसकी वजह से ठंड रहेगी। कहीं ओले भी गिर सकते हैं। एन सुभाष के अनुसार होली से पहले अक्सर मौसम में ये उतार चढ़ाव देखा जाता है। होली पर भी मौसम ठंडा रह सकता है। 24 घंटे तक घटाएं रहेंगी इसके बाद मौसम साफ होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़