भाजपा विरोधियों पर ही आयकर के छापे क्यों: नायडू

why-it-raid-only-on-bjp-opponents-naidu

एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ‘केवल द्रमुक, तेलुगू देशम पार्टी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के खिलाफ आयकर छापे मारे गये।

चेन्नई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आयकर छापों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि केवल भाजपा का विरोध करने वालों को निशाना बनाने के लिए छापेमारी की जा रही है। चेन्नई में द्रमुक मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने पूछा कि क्या किसी भाजपा शासित राज्य में आयकर छापे पड़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल द्रमुक, तेलुगू देशम पार्टी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के खिलाफ आयकर छापे मारे गये।’’ उनके साथ मंच पर द्रमुक उम्मीदवार भी थे। नायडू ने अन्नाद्रमुक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अगर आप अन्नाद्रमुक को वोट देते हैं तो यह वोट मोदी को जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़