मां और बाप ने अपनी ही बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

up crime

बेटी की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में महिला और पति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।सरकारी वकील अशोक पुंढीर ने बताया कि शमिमा नामक लड़की की उसकी सौतेली मां सितारा बेगम ने अपने पति शौकीन के साथ मिलकर वर्ष 2018 में शामली जिले के हटछोया गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)।उत्तर प्रदेश में कैराना की एक अदालत ने एक महिला और उसके पति को अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई है। कैराना की फास्ट ट्रैक अदालत ने शनिवार को दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है और अर्थदंड की राशि नहीं भरने पर दोषियों को एक-एक साल और कैद की सजा काटने होगी।

इसे भी पढ़ें: गांव के तीन अधेड़ों ने पत्नी के साथ किया था गैंगरेप, पति ने फिल्मी अंदाज में लिया बदला

सरकारी वकील अशोक पुंढीर ने बताया कि शमिमा नामक लड़की की उसकी सौतेली मां सितारा बेगम ने अपने पति शौकीन के साथ मिलकर वर्ष 2018 में शामली जिले के हटछोया गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़