UP की पिछली सरकारों पर जमकर बरसे योगी, कहा- चरम पर था भ्रष्‍टाचार, हर चीज के तय होते थे दाम

Yogi Adityanath
ANI
अंकित सिंह । Sep 9 2022 6:58PM

पिछली सरकारों पर हमला जारी रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार कर रहा है कि घून की तरह पूरे प्रदेश की व्यवस्था को खोखला कर रहा था। यही कारण रहा कि हमारा प्रदेश लगातार पिछड़ता गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विरोधियों पर वार करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके अलावा अपने शासन के जरिए वह जन-जन तक सरकार के कामकाज को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज योगी आदित्यनाथ जौनपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2017 से पहले की सरकारों में पारदर्शिता नहीं थी और भ्रष्टाचार था। इसके साथ ही योगी ने दावा किया कि पहले हर चीज के दाम तय होते थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पहले की सरकारों के जीन में ही भ्रष्टाचार शामिल था। उस दौरान ठेकेदारों और गुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए ही सरकार की योजनाएं बनती थी और उसका दाम भी पहले ही तय हो जाता था। 

इसे भी पढ़ें: मायावती का आरोप, मदरसों के सर्वेक्षण के बहाने मुसलमानों को ‘आतंकित’ कर रही भाजपा

पिछली सरकारों पर हमला जारी रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार कर रहा है कि घून की तरह पूरे प्रदेश की व्यवस्था को खोखला कर रहा था। यही कारण रहा कि हमारा प्रदेश लगातार पिछड़ता गया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनके सरकार में जो भी परीक्षाएं या नियुक्तियां हो रही हैं, उसमें शुचिता और पारदर्शिता दोनों ही शामिल हैं। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ का सीधा हमला मायावती और अखिलेश यादव पर था। मायावती ने उत्तर प्रदेश में 2007 से लेकर 2012 तक शासन में रहीं, वहीं अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हम आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। बीते 5 सालों में हमने माफिया राज को खत्म किया और प्रदेश को दंगा मुक्त किया। 

इसे भी पढ़ें: सर्वे के खिलाफ बड़े जंग की तैयारी, मदनी बोले- मदरसों का काम देश को एकजुट करना, 22 सितंबर को देवबंद में बड़ी बैठक

योगी ने वहां मौजूद लोगों के बीच साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उसकी सात पीढ़ियों की इकट्ठा की गई संपत्ति का भी अधिग्रहण किया जाएगा और उसका उपयोग गरीबों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम किया है और देश में एक नया विश्वास पैदा किया है। योगी ने कहा, लोगों ने उत्तर प्रदेश मॉडल को स्वीकार कर लिया है और राज्य में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और प्रदेश अब दंगा मुक्त राज्य है। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश में मिसाल बनती जा रही है और बेहतर कानून-व्यवस्था निवेश और रोजगार की संभावनाओं को आगे ले जा रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़