दौसा में युवक की चाकू मारकर हत्या: पुलिस

stabbed
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उसे बचाने के लिए दौड़े और उसे अस्पताल ले गए जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

राजस्थान के दौसा जिले में 35 साल के एक युवक की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र की सतकार कॉलोनी में हुई जहां विनोद बैरवा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, विनोद का राहुल मीणा नामक व्यक्ति से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों में रविवार को कहासुनी हुई थी। पुलिस ने कहा कि रविवार रात राहुल एक अन्य व्यक्ति के साथ विनोद के घर गया और उसपर चाकू से हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उसे बचाने के लिए दौड़े और उसे अस्पताल ले गए जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़