Paris Olympics 2024 का 26 जुलाई से आगाज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jul 10 2024 5:30PM

पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने वाला है। ये तीसरी बार है जब पेरिस में ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2017 में ही पेरिस को मेजबानी के अधिकारी दिए थे और उसी दिन लॉस एंजिल्स को अगले सीजन की मेजबानी के अधिकार भी दिए थे।

पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। वहीं खेलों के इस महाकुभ को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष है। इस बार भारत की तरफ से 120 खिलाड़ियों का दल पेरिस भेजा जा रहा है। जहां भारत को टोक्यो ओलंपिक से ज्यादा मेडल की उम्मीद है। यहां जानें भारत के खेल के राउंड कब होंगे, पूरा शेड्यूल। 

2024 पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने वाला है। ये तीसरी बार है जब पेरिस में ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2017 में ही पेरिस को मेजबानी के अधिकारी दिए थे और उसी दिन लॉस एंजिल्स को अगले सीजन की मेजबानी के अधिकार भी दिए थे। 

भारतीय फैंस अपने पसंदीदा सितारों को पेरिस ओलंपिक 2024 में एक्शन में देखने के लिए बेताब हैं। यहां भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जाने। 

Paris Olympics 2024: कहां देख सकते हैं लाइव?

2024 पेरिस ओलंपिक का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network) और जियो सिनेमा पर किया जाएगा। 2024 पेरिस ओलंपिक के कार्यक्रम भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से शुरू होंगे और 3.30 बजे तक चलेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे होगा। जबकि समापन समारोह 12 अगस्त 2024 को सुबह 12.30 बजे होगा। 

पेरिस ओलंपिक में भारत का कार्यक्रम, मैच का समय और स्थान 

तीरंदाजी

पेरिस 2024 ओलंपिक में तीरंदाजी गुरुवार, 25 जुलाई को शुरू होगी, जिसमें महिला और पुरुष व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड क्रमश: दोपहर 1 बजे और शाम 5.45 बजे भारतीय समयानुसार से होंगे। 

रविवार, 28 जुलाई को, महिला टीम स्पर्धाए होगी। जो दोपहर 1 बजे से 1/8 एलिमिनेशन राउंड से शुरू होंगी। उसके बाद शाम 5.45 बजे भारतीय समयानुसार पर क्वार्टर फाइनल, शाम 7.17 बजे IST पर सेमीफाइनल, रात 8.18 बजे IST पर कांस्य पदक मैच और रात 8.41 बजे IST गोल्ड मेडल मैच होंगे। 

पुरुष टीम स्पर्धाएं सोमवार, 29 जुलाई को महिला टीम स्पर्धाओं के समान कार्यक्रम के साथ होंगी। व्यक्तिगत स्पर्धाए मंगलवार, 30 जुलाई से शुक्रवार, 2 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 1/32 और 1/16 एलिमिनेशन राउंड प्रत्येक दिन कई सत्रों में फैले होंगे। 

Paris Olympcis 2024: एथलेटिक्स

पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स स्पर्धाएं 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होंगी, जिनमें से अधिकांश प्रतियोगिताएं 2-11 अगस्त को होंगी। जो इस प्रकार हैं-

26 जुलाई-1 अगस्त: भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होंगी और अगले दिन भारतीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे तक चलेंगी। 

2-11 अगस्त: भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होंगी और अगले दिन भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे खत्म होंगी। 

भारत के लिए कुछ प्रमुख इवेंट इस प्रकार हैं-

1 अगस्त- पुरुषों और महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल

2-3 अगस्त- पुरुषों की शॉटपुट योग्यता और फाइनल

4-5 अगस्त- महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज, पुरुषों की लंबी कूद योग्यता, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज, महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल

6-10 अगस्त- ट्रैक और फील्ड स्पर्धाए, जिसमें स्प्रिंटस बाधा दौड़, मध्यम और लंबी दूरी की दौड़ और फील्ड स्पर्धाए शामिल हैं। 

Paris Olympics 2024: बैडमिंटन

2024 पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन टूर्नामेंट 27 जुलाई से 5 अगस्त तक पोर्टे डे ला चैपल एरिना में होंगे। भारतीय मानक समय में प्रतियोगिता कार्यक्रम इस प्रकार है। 

27 से 29 जुलाई: सभी पांच स्पर्धाओं (पुरुष और महिला एकल, पुरुष और महिला युगल, मिश्रित युगल) में ग्रुप प्ले स्टेज मैच। मैच प्रत्येक दिन दोपहर 1 बजे भारतीय समयानुसार से शुरू होंगे।

30 जुलाई से 2 अगस्त सभी स्पर्धओं में नॉकआउट राउंड। मैच दोपहर 1 बजे से IST से शुरू होंगे। 

2 अगस्त: सभी स्पर्धओं में सेमीफाइनल दोपहर 1 बजे IST से शुरू होंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़