Harivansh Rai Bachchan Birth Anniversary: हिंदी साहित्य के दिग्गज कवि थे हरिवंश राय बच्चन, जानिए दिलचस्प किस्से

Harivansh Rai Bachchan
Source: X

हिंदी साहित्य के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन का 27 नवंबर को जन्म हुआ था। अपनी रचनाओं से उन्होंने साहित्य जगत में खास पहचान बनाई थी। उनकी कलम सिर्फ शब्दों को नहीं सजाती है, बल्कि इंसान के बिखरने, टूटने और फिर से खड़े होने की ताकत देती है।

आज ही के दिन यानी की 27 नवंबर को हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ था। उनकी कलम सिर्फ शब्दों को नहीं सजाती है, बल्कि इंसान के बिखरने, टूटने और फिर से खड़े होने की ताकत देती है। गहरे निजी शोक में हरिवंश राय बच्चन की कविता सबसे बड़ी ताकत बनती है। उन्होंने अपनी जिंदगी तमाम साहित्यिक उपलब्धियां हासिल की थीं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हरिवंश राय बच्चन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाबू पट्टी गांव में 27 नवंबर 1907 को हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ था। उनका पारिवारिक नाम श्रीवास्तव था।उनके पिता का नाम लाला प्रताप नारायण श्रीवास्तव और मां सुरसती देवी था। हरिवंश राय बच्चन कुल 6 भाई-बहन थे।

इसे भी पढ़ें: Verghese Kurien Birth Anniversary: श्वेत क्रांति के जनक थे डॉ वर्गीज कुरियन, एक पहल से बदली थी भारत की तस्वीर

विवाह

साल 1926 में हरिवंश राय बच्चन ने 19 साल की उम्र में श्यामा बच्चन से प्रेम विवाह हुआ था। जिनकी उम्र उस समय 14 साल थी। साल 1936 में श्यामा बच्चन की लंबी बीमारी से निधन हो गया था। फिर साल 1942 में उनके बच्चन ने तेजी सूरी से दूसरी शादी की थी। जिसके उनके बेटे अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन है।

कवियों के मानदेय के लिए अड़े थे बच्चन

हरिवंश राय बच्चन ने कवियों को मानदेय देने की परंपरा शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साल 1954 में इलाहाबाद में आयोजित एक कवि सम्मेलन में हरिवंश राय बच्चन ने बिना मानदेय के कविता पढ़ने से इंकार कर दिया था। हरिवंश राय बच्चन ने सवाल किया था, जब माइक और टेंट लगाने वालों को पैसे दिए जाते हैं, तो फिर कवियों को क्यों नहीं मिलते हैं। आखिरकार ने आयोजकों ने हरिवंश राय बच्चन की बात मानी और उनको 101 रुपए मानदेय दिया।

सम्मान

हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए साल 1976 में हरिवंश राय बच्चन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा हरिवंश राय बच्चन को नेहरु वॉर्ड, सरस्वती सम्मान और लोटस अवॉर्ड से नवाजा गया था। साल 1968 में 'दो चट्टानें' के लिए उनको साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं साल 1966 हरिवंश राय बच्चन राज्यसभा के सदस्य मनोनीत हुए थे।

मृत्यु

वहीं 18 जनवरी 2003 में हरिवंश राय बच्चन ने आखिरी सांस ली थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़