शिवसेना के दोनों गुट साथ आने वाले हैं? 2 नेताओं के बयान से पलटेगी बाजी!
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उद्धव ठाकरे की शिवसेना और एकनाथ शिंद की शिवसेना के सीनियर नेताओं ने ऐसे संकेत दिए हैं। इशारा इस ओर है कि दोनों गुटों को फिर से एक करने पर विचार होना चाहिए। यह बयान ऐसे वक्त पर आए हैं जब महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी का दबदबा लगातार बढ़ता दिख रहा है।



























































