Homebuyers को Supreme Court से बड़ी राहत, अब कब्ज़ा मिलने के बाद भी बिल्डर देगा मुआवज़ा।
सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (NCDRC) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि फ़्लैट का कब्ज़ा लेने के बाद घर खरीदार 'कंज्यूमर' नहीं रह जाता और देरी के लिए मुआवज़ा नहीं मांग सकता।



























































