Malviya Nagar fire: मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत के बाद गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज, हिरासत में मालिक
अधिकारियों ने बताया कि ये विदेशी नागरिक मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इस बीच, कम से कम 21 लोगों की मौत के घंटों बाद भी शोक संतप्त रिश्तेदार साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में जमा होकर अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी की तलाश कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया।



























































